सिंगरौली: मोरवा पुलिस ने आज एक बुलेरो वाहन से 200 लीटर चोरी का डीजल जप्त कर कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार मुखबिरो ंके जरिये सूचना मिली एनसीएल परियोजना झिंगुरदह के खदान से एक बुलेरो वाहन पॉच जेरकिन में चोरी का डीजल बेचने लाया जा रहा है। टीआई यूपी सिंह ने तत्काल टीम गठित कर रवाना किया।
जहां मंगलवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस ने झिंगुरदह में वाहन को घेराबंदी कर दबोचते हुये वाहन में सवार बाबूराम जायसवाल एवं अमरजीत विश्वकर्मा निवासी अनपरा को कब्जे में लेते हुये पूछतांछ कर थाने लाई। जहां दोनों आरोपियों के विरूद्ध ईसी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
जप्त डीजल का कीमत 5 लाख रूपये अधिक है। उक्त कार्रवाई में उनि एमपी तिवारी, एएसआई उमेश अग्रिहोत्रि, कॉन्स्टेबल आकाश पटेल, सौरभ सिंह, सर्वेस यादव, अमित द्विवेदी, मो. रियाज, ऋषि सिंह एवं संजीव सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
