कुरावर/ब्यावरा: कुरावर के समीप नरसिंहगढ़ रोड स्थित हाईवे पर प्रात: एक ट्रक में अचानक आग सुलग उठी. भयावह आग में ट्रक में मौजूद हजारों रुपये का सामान एवं ट्रक को नुकसान पहुंचा है.जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक आर.जे. 11, जी.सी. 4447 में पुरानी मोबाईल की बेटरी, चार्जिंग वल्व सहित अन्य पुराना सामान लोड कर भोपाल से नरसिंहगढ़ तरफ ले जाया जा रहा था.
धुआं उठते देख रोका ट्रककुरावर से कुछ दूर नरसिंहगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पम्प के समीप सुबह करीब 7.30 बजे एकाएक चलते ट्रक से धुआं उठने लगा. यह देख चालक द्वारा तत्परता के साथ ट्रक को रोककर ट्रक से बाहर आ गया. देखते ही देखते ट्रक के पीछे सामान से आग की लपटे उठने लगी. जानकारी लगते ही कुरावर नगर पंचायत परिषद की फायर ब्रिगेड लेकर फायर वाहन चालक अशीष शर्मा एवं फायर मैन सुरेश खटक मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
हालांकि आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि होने से बच गई.संभावना जताई जा रही है कि ट्रक में मौजूद मोबाईल की पुरानी बेट्री, चार्जिंग वल्व आदि अन्य सामग्री में आग सुलगी उठी. आगजनी में ट्रक की बॉडी को भी काफी नुकसान पहुंचना बताया जाता है. डॉयल 112 वाहन भी मौके पर पहुंचा. ओसवाल कंपनी की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची तथा आग को बुझाया गया. आग बुझाने में नपं के पानी टेंकर, जेसीबी की भी मदद ली गई.
