हैदराबाद, मशहूर दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में अपने पिछले दो सालों के रिश्ते को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने पूर्व साथी के बर्ताव को ‘नार्सिसिस्टिक एब्यूज’ बताते हुए कहा कि उन्हें इस दौरान गंभीर शारीरिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजरना पड़ा।
व्यवहार की तुलना ‘अन्नियन’ से
अनुपमा ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के बदलते व्यवहार की तुलना फिल्म ‘अन्नियन’ के किरदारों से की है। उन्होंने बताया कि कैसे उनका साथी कभी बहुत अच्छा व्यवहार करता था तो कभी अचानक से बेहद क्रूर और नियंत्रण करने वाला बन जाता था।
करियर और निजी जीवन पर असर
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि इस जहरीले रिश्ते ने न सिर्फ उनके निजी जीवन और दोस्तों से दूर कर दिया था, बल्कि उनके फिल्मी करियर और फैसलों को भी पूरी तरह से नियंत्रित करने की कोशिश की गई थी।

