मासूम को कुचलकर भागा चालक छ: दिन बाद गिरफ्तार

विंध्यनगर । विंध्यनगर थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही मासूम बच्ची को टक्कर मारकर फरार हुए कार चालक को पुलिस ने छ: दिन की लगातार जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 250 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान की और आरोपी तक पहुंची। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडएच 5944 भी जप्त कर ली गई है। बच्ची की मौत के बाद प्रकरण में धारा 105 बीएनएस का इजाफा किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर की सुबह करीब 5:45 से 5:50 बजे के बीच बघेल पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया था। वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं होने से पुलिस के सामने चुनौती थी।

एसपी सियाज केएम की सतत मॉनिटरिंग में टीमों ने संभावित मार्गों और प्रमुख स्थानों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। कैमरों की कड़ियां जोड़ते हुए कार का नंबर सामने आया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नकुल कुमार बियार पिता बासदेव बियार निवासी बीजपुर जिला सोनभद्र उ.प्र. को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। कार जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में निरीक्षक उदय करिहार, सूबेदार आशीष तिवारी, एएसआई रमेश प्रजापति, प्रआर जितेंद्र सिंह सेंगर, पंकज सिंह, अरुणेंद्र पटेल तथा आर अभिमन्यु सिंह, नरेंद्र सिंह और भोले लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, रीवा-इंदौर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने और समय बदलने की मांग

Sat Sep 12 , 2026
रीवा। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रीवा-इंदौर एक्सप्रेस (11703) के समय में परिवर्तन और उसे सप्ताह में तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग की है। सांसद श्री मिश्रा ने अपने पत्र क्रमांक 1050 दिनांक 10/09/2026 में लिखा है कि वर्तमान में […]

You May Like

मनोरंजन