अमन गांधी-आसिफ खान के बीच छिड़ी जुबानी जंग, विरार फास्ट से लेकर लोकल वाले तक पहुंचा मामला

मुंबई, बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में अमन गांधी और आसिफ खान के बीच जोरदार बहस देखने को मिलेगी। लड़कियों की बात से शुरू हुई चर्चा तू-आप और विरार फास्ट तक पहुंच गई।

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है। शो में अब तक अरिश्फा खान-अम्रपाली दुबे और यंग डीएस ए-काजी तौकीर के बीच बहस देखने को मिल चुकी है। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में टीवी एक्टर अमन गांधी और ओटीटी फेम आसिफ खान के बीच तीखी बहस देखने को मिलेगी।

अमन गांधी और आसिफ खान की नॉर्मल बातचीत देखते ही देखते जुबानी जंग में बदल जाती है। ‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में शुरुआत में अमन गांधी और आसिफ खान आपस में सामान्य बातचीत करते नजर आते हैं। अमन, आसिफ से कहते हैं कि कुछ बातें बोलने से बचना चाहिए, क्योंकि उन्हें एडिट करके अलग तरीके से दिखाया जा सकता है।

अमन गांधी की सलाह
इसके बाद अमन उन्हें लड़कियों को लेकर कुछ बातें कहने से बचने की सलाह देते हैं। अमन कहते हैं कि अगर उनके सामने ऐसी कोई बात कही गई, तो वह उसे सुन नहीं पाएंगे। इस पर आसिफ उन्हें कहते हैं कि जबरदस्ती ‘एक्स्ट्रा जेंटलमैन’ बनने की जरूरत नहीं है। हालांकि, आसिफ बाद में साफ करते हैं कि उनका मतलब सिर्फ इतना है कि किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए।

तू कहने पर बिगड़ी बात
दोनों के बीच विवाद तब और बढ़ जाता है, जब अमन बातचीत के दौरान आसिफ को तू कह देते हैं। आसिफ इस पर नाराजगी जताते हुए कहते हैं कि वह अमन से आप करके बात कर रहे हैं। इसके जवाब में अमन सवाल करते हैं कि क्या दोनों का बात करने का लहजा एक जैसा होना जरूरी है। आसिफ कहते हैं कि ऐसा होना जरूरी है।

विरार फास्ट से लेकर लोकल वाले तक पहुंची बहस
इसके बाद आसिफ अमन से कहते हैं कि विरार फास्ट में मत चढ़ो। इस पर अमन पलटकर कहते हैं कि विरार फास्ट में मैं चढ़ता भी नहीं। मैं आता नहीं लोकल-वोकल में। आसिफ जवाब देते हैं कि हम लोकल वाले ही हैं। इस पर अमन तंज कसते हुए कहते हैं कि आपका भी लोकल वाला ही दिख रहा है। प्रोमो में दोनों के बीच बहस की असली वजह पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है।

 

Next Post

प्रमुख सचिव ने पूछा क्या बनोगी, जवाब मिला कलेक्टर

Sat Sep 12 , 2026
सीहोर। सरकारी स्कूल की कक्षा में जब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. संजय गोयल ने विद्यार्थियों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं, तो कक्षा सातवीं की छात्रा भुवनेश्वरी लोधी ने पूरे आत्मविश्वास से जवाब दिया कलेक्टर बनना है. छात्रा के इस जवाब पर प्रमुख […]

You May Like