डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

दमोह:जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाची सेमरा निवासी डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची राधिका पिता जितेंद्र बंसल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार परिजन बच्ची को पहले बक्सवाहा अस्पताल ले गए थे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।

दमोह जिला अस्पताल में ड्यूटीरत डॉक्टर पीयूष निमाड़े ने बच्ची का चेकअप किया और उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Next Post

युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले दिन दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यू की को हराकर ऐतिहासिक उलटफेर किया है

Tue Aug 18 , 2026
नई दिल्ली,  बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के अपने पहले मुकाबले में भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 शी यू की को 21-14, 13-21, 21-19 से मात दी। चीनी खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में आयुष की यह पहली और […]

You May Like

मनोरंजन