
विदिशा। जिले के साथ पूरे प्रदेश के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार सरकार के उस फैसले के विरोध में लामबंद हुए हैं जिसमें सरकार ने राजस्व अधिकारियों के लिए न्यायालय प्रक्रिया अलग करने और अन्य कार्यों को अलग करते हुए अन्य अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है। प्रदेश के 22 जिलों में इसे लागू भी किया गया है। विदिशा जिले की सभी 11 तहसीलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने इसका विरोध किया है। विरोध स्वरूप बुधवार को अपने डोंगल जमा किए जा रहे हैं। वहीं जो वाहन शासन द्वारा दिए गए हैं उन्हें भी जमा किए जा रहा है। बताया गया कि सिर्फ आपातकालीन कार्य ही राजस्व अधिकारी करेंगे।
