
नरसिंहगढ़/ब्यावरा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव कल नरसिंहगढ़ आ रहे है, मुख्यमंत्री यहां बहनों के साथ रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपये की किश्त उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे. प्रतिमाह मिलने वाली 1250 रुपये किश्त के साथ ही रक्षाबंधन के उपहार के रुप में 250 रुपये अतिरिक्त खातो में ट्रांसफर किए जाएंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री का रोड शो भी होगा.
आज स्थानीय कृषि मंडी परिसर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एक महत्ती सभा को संबोधित करेंगेे. मुख्यमंत्री श्री यादव का दोपहर 2.45 बजे हेलीकॉप्टर से नरसिंहगढ़ आगमन होगा. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कोलू मैदान स्थित हेलीपेड पर उतरेगा.
रोड शो करेंगे
हेलीपेड से कार द्वारा मुख्यमंत्री सभा स्थल के लिए रवाना होंगे. इसी बीच सरस्वती शिशु मंदिर से मुख्यमंत्री खुले वाहन में सवार होकर रोड शो करेंगे उनका रोड शो बस स्टेण्ड तक रहेगा. यहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री सभा स्थल पहुंचेंगे.
रास्ते भर होगा स्वागत
मुख्यमंत्री के नरसिंहगढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर व्यापक ऐतिहासिक तैयारियां की गई है. हेलीपेड से सभा स्थल तक समूचे मार्ग में चप्पे-चप्पे पर स्वागत द्वार, मंच, बेनर लगाए गये है. समूचे मार्ग पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा.
