एम शूटर टीम ने जीता फुटसल टूर्नामेंट का खिताब

भोपाल। शहर के रोहित नगर टर्फ ज़ोन प्रो-2 में फुटसल टूर्नामेंट समापन हुआ. टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में एम शूटर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया. फाइनल में एम शूटर और कोलार एफसी बी के बीच ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिली. टूर्नामेंट 2 से शुरू किया गया था जिसमें भोपाल की 12 चुनिंदा टीमों ने भाग लिया.

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वी. के. शर्मा महासचिव, म.प्र. बैंक एम्प्लॉईज़ एसोसिएशन एवं विशेष अतिथि के रूप में दीपक रत्न शर्मा अध्यक्ष, एमपी बैंक एम्प्लॉईज़ एसोसिएशन और एम.एस. जयशंकर सचिव ऑल इंडिया एसबीआई ऑफिसर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी उपस्थित रहे. आयोजन समिति के अध्यक्ष जे.पी. झवर ने टूर्नामेंट की रूपरेखा व उद्देश्य साझा किए और सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वी. के. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा- “यह केवल पुरस्कारों का दिन नहीं, बल्कि उस संपूर्ण यात्रा को याद करने का अवसर है, जिसमें परिश्रम, अनुशासन और टीम भावना की जीत हुई है. सभी खिलाड़ियों का समर्पण सराहनीय है विजेता हों या नहीं, आप सभी ने खेल को ऊँचाइयों तक पहुँचाया है. उन्होंने कहा हर मैच में बेहतर खिलाड़ी और बेहतर इंसान बनाता है. कार्यक्रम के समापन पर जे. पी. झवर ने खिलाड़ियों, दर्शकों, मीडिया, पुलिस प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं- विशेषकर सोम ग्रुप, सागर ग्रुप, तथा एलआईसी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पूरा आयोजन उमंग, खेल भावना और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ.

Next Post

तहसीलदारों की कलम बंद हड़ताल, कामकाज ठप  

Wed Aug 6 , 2025
रायसेन।जिले सहित प्रदेश भर में सरकार के आदेश की तहसीलदारों को दो भागों में बांटा गया है।एक न्यायिक और दूसरी गैर न्यायिक ,इसके विरोध में सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने कलम बंद हड़ताल कर दी है। यहां तक कि उन्होंने अपनी गाड़ियां भी नायब नाजिर को सौंप दी। वही […]

You May Like