
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं पनागर, शहपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर 6 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए इसके साथ ही चुराये हुये वाहन खरीदने वाले 3 आरोपी भी गिरफ्तार किए। जिनके कब्जे से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से चुराये हुये 16 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 12 लाख रूपये के जप्त किए गए। पकड़े गए आरोपियों में. मोह आदिल पिता खुर्शीद 23 वर्ष निवासी नेता कॉलोनी राम मंदिर के आगे थाना आधारताल, मोह. मेहराज पिता अख्तर समीम 19 वर्ष निवासी 16 क्वाटर पम्प हाऊस थाना हनुमानताल, सुदामा बर्मन पिता मंगल बर्मन 20 वर्ष निवासी सब्जी मंडी नेता कॉलोनी थाना आधारताल, शाहिद खान पिता मोह. शकील खान 27 वर्ष निवासी रंगरेज मोहल्ला थाना कटंगी, सददाम उसमानी पिता एहसान उसमानी-28 वर्ष निवासी कटरा मस्जिद के पास थाना आधारताल, ओम बेन पिता- किशनलाल बेन 18 वर्ष निवासी कैलाशधाम ग्राम पहरहा थाना खमरिया, विधि विवादित बालक उम्र 16 वर्ष, रवेन्द्र उर्फ सागर गोटिया पिता राकेश गोटिया 18 वर्ष निवासी पाठक जी का बाड़ा शहपुरा,16 वर्षिय विधि विदादित बालक शामिल हैं।
