
जबलपुर। ग्वारीघाट अंतर्गत झंडा चौक सब्जी मंडी के पीछे सामुदायिक भवन के पास ग्वारीघाट एवं गोराबाजार, गोरखपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर सट्टा लिखते सटोरिये नरेश चक्रवर्ती 51 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर को पकड़ा। पूछताछ करने पर झण्डा चौक ग्वारीघाट निवासी उमेश पटेल के कहने पर साथी भाईजान के साथ मिलकर सट्टा लिखना स्वीकार किया। नगदी 11 हजार 350 रूपये, 2 मोबाईल, 2 कैलकुलेटर आदि जप्त किया गया।
