
जबलपुर। माढोताल थाना अंतर्गत कस्तूरी सिटी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी पार कर दी, वहीं रांझी थाना क्षेत्र में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
रांझी पुलिस ने बताया कि रश्मी झा 46 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती मानेगांव रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह संजय नगर शिव शक्ति भवन के पास रांझी मे ओम साई साड़ी सेन्टर नाम की दुकान चलाती है। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़ कर दुकान के अंदर घुस कर नगदी एवं कपड़े कुल कीमती लगभग 40 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है।
इसी प्रकार माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि गिरीश पिंगले पिता वासुदेव पिंगले 44 साल निवासी कस्तूरी सिटी प्लाट नं 24 ग्राम रैगवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अंकुरित अनाज का काम करता है। परिवार सहित अपने पुराने घर यादव कालोनी चला गया था। जब वापस लौटे तो मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला, अंदर कमरे में सामान फैला हुआ था, गोदरेज की दोनो आलमारी खुली थी, सामान पूरा बिखरा हुआ था आलमारी के अंदर लाकर में रखे जेवरात नगदी 10,000 रूपये गायब थे।
