
नवभारत न्यूज
रतलाम। एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी अनुभागों में चोरी तथा अन्य प्रकरणों में वांछित 47 दोपहिया वाहन जप्त किए गए है।
विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों से जप्त किए गए वाहनों के बारे में पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर उक्त वाहनों के चोरी के वाहन होने की शंका में जप्त किए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में रतलाम शहर अनुभाग के थाना माणकचौक पर 1 दोपहिया वाहन, थाना स्टेशन रोड पर चोरी की आशंका के तहत 2 वाहन, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर 6 दोपहिया सहित कुल 47 दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया है।
एसडीओपी जावरा अनुभाग में थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर 17 दोपहिया वाहन एवं थाना बड़ावदा पर 1 दोपहिया वाहन, एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में थाना आलोट पर 1 तथा थाना ताल पर 1 दोपहिया वाहन जप्त किए गए।
एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अनुभाग किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना बिलपांक पर 10 वाहनों, थाना नामली पर 4 दोपहिया वाहन जप्त किए गए।
सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर पर 2 वाहनों, थाना कालूखेड़ा पर 1 वाहन, थाना रिंगनोद पर धारा 1 दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया।
