अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे निगम के कैश काउंटर: निगमायुक्त

जबलपुर: करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा अवकाश दिवस शनिवार को भी नगर निगम के सभी संभागीय कार्यालयों एवं मुख्यालय के कैश काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी संबंधितों को निर्देश दिये हैं।निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि करदाताओं की सुविधा के लिए शनिवार अवकाश दिवस में भी सभी संभागीय कार्यालय, मुख्यालय कॉल सेन्टर सहित कैश काउंटर खुले रहेगें। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी करदाताओं एवं सभी शासकीय विभागों तथा संस्थाओं के प्रमुखों से अपील की है।

बिना सक्षम स्वीकृति के न जाएं अवकाश पर: निगमायुक्त निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने एक आदेश जारी कर सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि सभी विभागीय प्रमुख एवं उनके अधिनस्त अधिकारियों कर्मचारियों को अवकाश पर जाने के पूर्व निर्धारित प्रपत्र में अद्योहस्ताक्षरकर्ता से लिखित सक्षम स्वीकृति प्राप्त करने के उपरांत ही अवकाश पर जायें। बिना सक्षम स्वीकृति अवकाश पर जाने की स्थिति में अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए अधिकारी कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होगें।

Next Post

95 युवाओं को मिला रोजगार, केंद्रीय मंत्री ने सौंपे नियुक्तिपत्र

Sat Oct 25 , 2025
जबलपुर: भंवरताल उद्यान के समीप कल्चरल स्ट्रीट स्थित संस्कृति थिएटर में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में जबलपुर व आसपास के जिलों के 95 युवाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम […]

You May Like