सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर में 31 जनवरी से आयोजित होने वाले सात दिवसीय श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां और अनुष्ठानिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज विद्वान ब्राह्मण आचार्यों के मार्गदर्शन में भगवान श्री हनुमान की दिव्य प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत विभिन्न पावन अनुष्ठान विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराए गए। इस भक्तिमय अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने सपरिवार उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने अनुष्ठान में भाग लेते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व लोकमंगल की कामना की। सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रुद्राक्ष धाम में गूँजे मंत्र: प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
