शरद पवार को देश के विकास के लिए मोदी के साथ आना चाहिए : आठवले

सांगली (वार्ता) केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आना चाहिए।

श्री आठवले ने सांगली जिले के जाट रोत जाट में आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर श्री पवार 2014 में श्री मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ जुड़ जाते, तो वह देश के राष्ट्रपति बन जाते। उन्होंने कहा कि श्री पवार ने देश के साथ-साथ राज्य के विकास में अपना योगदान दिया है और राष्ट्रीय राजनीति में महाराष्ट्र का नाम आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि महायुति को उनकी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई आठवले) को आगामी स्थानीय स्वशासन चुनावों के साथ-साथ राज्य विधान परिषद में भी सीटें देनी चाहिए, अन्यथा उनकी पार्टी स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

 

Next Post

रोमांचक मुकाबले में नेपाल ने स्कॉटलैंड को दो विकेट से हराया

Wed Jun 18 , 2025
ग्लासगो (वार्ता) संदीप लामिछाने (चार विकेट), दीपेंद्र सिंह ऐरी और करण केसी (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कुशल भुर्तेल (30) रन की जूझारू पारियों की बदौलत नेपाल ने मंगलवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड को एक गेंद शेष रहते दो विकेट से हरा दिया। 98 […]

You May Like