बागली: सुरक्षित मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं के सुरक्षित प्रसव को सुनिश्चित किए जाने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। देवास जिला कलेक्टर के निर्देश अनुसार कोई भी महिला हीमोग्लोबिन की कमी से या अन्य सुविधा से वंचित न रहे इस योजना के तहत बागली सी बीएमओ हेमंत नागर के निर्देशन में जरूरतमंद प्रसूता महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन के साथ सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है ।
इसी दौरान शुक्रवार को रेशमा पति राजेश बारेला निवासी जामन झिरी का ब्लड टेस्ट किया गया जिसमें हीमोग्लोबिन 7 ग्राम से भी कम निकला पहले स्वास्थ्य परीक्षण और ब्लड ट्रांसफ्यूजन के साथ-साथ महिला को ₹500 की नगद प्रोत्साहन राशि डॉक्टर हेमंत पटेल द्वारा दी गई इस दौरान बी ई इ आर एस चौहान बीपीएम रतन सिंह जमाले नर्सीगं ऑफिसर योगिता योगी जितेंद्र केरवाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे डाक्टर हेमंत पटेल का कहना है। कि सुरक्षित मातृत्व वंदना योजना के तहत पूरी स्वास्थ्य विभाग की टीम यह प्रयास करती है। कि किसी भी महिला का जो केंद्र पर आई है उसका स्वास्थ परीक्षण करते हुए सुरक्षित प्रसव संपन्न हो
