
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अम्बेडकर नगर में बदमाशों ने घर में घुसकर चाकूबाजी कर दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि ओमनारायण द्विवेदी 18 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कक्षा 11 वीं की पढ़ाई कर रहा है जब वह कृषि नगर में 9 वीं में पढ़ता था उसी समय उसकी पहचान शेखर लोधी से हुयी थी जिससे मिलना जुलना होता था शेखर लोधी के साथ प्रिंस पटैल, हरी रोक्स भी रहते हैं जिनसे भी उसकी पहचान हैं शेखर को कुछ गलत फहमी हो गयी थी जिस बात पर से उससे रंजिश रखता है। देर रात वह अपने घर की छत पर था उसकी माॅ नीतू द्विवेदी एवं पापा रमाकांत द्विवेदी घर के आंगन में थे उसी समय घर का गेट खटखटाने की आवाज पर उसके पिता ने गेट खोला तो शेखर लोधी, प्रिंस पटैल, हरी रोक्स उसे ढूढ़ते हुये अंदर आने लगे तीनों एक राय हेाकर मॅा एवं पिता को धक्का देते हुये घर के अंदर घुस गये आये पिता ने मना किया तो हरी रोक्स एवं प्रिंस पटैल ने चाकू निकालकर पिता को जान से मारने की नियत से पेट मे चोट पहुंचा दी, शेखर लोधी ने हाथ मुक्कों से मारपीट की, मां बीच बचाव करने लगीं तो माॅ को धक्का मारा, वह बीच बचाव करने दौड़कर आया तो तीनों उसे धक्का देकर अपनी मोटर सायकल में भाग गये। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी शेखर लोधी 19 वर्ष निवासी कंचनपुर को अभिरक्षा मे लेते हुये शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
