मोदी ने सीहोर के हितग्राही मनोहर से किया संवाद

भोपाल, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वामित्व योजना तहत संपत्ति कार्ड के ई-वितरण कार्यक्रम में सीहोर जिले की ग्राम पंचायत पीपलिया मीरा के हितग्राही मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअल संवाद किया और सम्पत्ति कार्ड से उनके जीवन में आये बदलाव की जानकारी ली।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस दौरान हितग्राही श्री मेवाड़ा ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बताया कि जब उनके पास अपनी जमीन का कोई कागज नहीं था। तब कोई भी बैंक हमें लोन नहीं देता था। स्वामित्व योजना में सम्पत्ति कार्ड मिल जाने से हमें आसानी से 10 लाख का लोन मिल गया। लोन से हमने डेयरी फार्म शुरू किया, जिसमें 5 गाय और एक भैंस है। डेयरी फार्म से प्रतिमाह 30 हजार रूपये की आमदनी हो रही है, जिसमें 16 हजार रूपये नियमित रूप से बैंक की किस्त भी जमा कर रहे हैं। डेयरी फार्म में मेरा परिवार भी सहयोग कर रहा है। खेती के साथ पशुपालन से होने वाली आय हमारे परिवार के लिये लाभप्रद हो रही हैं।

प्रधानमंत्री ने हितग्राही श्री मनोहर का अनुभव सुन कर कहा कि मुझे खुशी है कि स्वामित्व योजना से आपके जीवन की मुश्किलें कम हुई हैं। मुझे यह देख कर अच्छा लगा कि केन्द्र सरकार की स्वामित्व जैसी योजनाओं से आप जैसे लाखों लोगों की आमदनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि देश के हर नागरिक का शीश गर्व से ऊँचा रहे और उसके जीवन में सुगमता आये। उन्होंने श्री मेवाड़ा से कहा कि वे अपने गाँव के अन्य हितग्राहियों को भी स्वामित्व योजना के लाभ से अवगत करायें।

Next Post

मोदी ने मध्यप्रदेश के 15 लाख से अधिक हितग्राहियों को सम्पत्ति कार्ड वितरित किए

Sat Jan 18 , 2025
भोपाल, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअली माध्यम से मध्यप्रदेश के 15़ 63 लाख से अधिक हितग्राहियों को “अधिकार अभिलेख (ई संपत्ति कार्ड)” सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सीहोर जिले के हितग्राही मनोहर मेवाड़ा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संवाद भी किया। […]

You May Like