भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मुरैना, भिण्ड एवं ग्वालियर की संगठनात्मक बैठकों को किया संबोधित

मुरैना/भिण्ड/ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने मुरैना, भिण्ड एवं ग्वालियर जिलों की विभिन्न विधानसभाओं में आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने मुरैना जिले के अम्बाह में दिमनी एवं अम्बाह, भिण्ड जिले के मेहगांव में मेहगांव एवं गोहद तथा भिण्ड में भिण्ड, अटेर, लहार एवं ग्वालियर में विभिन्न विधानसभा की बैठकों में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका सशक्त संगठन है और संगठन की मजबूती से ही प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आगामी कार्ययोजना जनसंपर्क, संगठन विस्तार तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर केंद्रित है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और विधानसभा स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करना होगा। संगठनात्मक प्रवास, नियमित बैठकें और जनसंवाद के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुरैना जिले में आयोजित बैठकों में संभाग प्रभारी अभय यादव, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाह, पूर्व विधायक कमलेश जाटव एवं भिण्ड जिले में आयोजित बैठकों में प्रदेश शासन के मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद संध्या राय, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

समाधान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कर्मचारी संगठनों से की चर्चा

Mon Jan 5 , 2026
भोपाल: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने समाधान योजना के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक के दौरान मंत्री तोमर ने योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कर्मचारियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि समाधान योजना का लाभ आम उपभोक्ताओं […]

You May Like