बीसीबी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने वाले रुबेल को किया सम्मानित

मीरपुर, 20 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन को सम्मानित किया। बीसीबी ने आज यहां ने मैच से पहले का यह समारोह आयोजित किया, जिसमें मौजूदा खिलाड़ियों के साथ-साथ तमीम इकबाल (तदर्थ समिति के अध्यक्ष) भी मौजूद थे। तमीम इकबाल ने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए रुबेल की सेवाओं को मान्यता देते हुए उन्हें एक फ्रेम की हुई जर्सी और एक यादगार प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

रुबेल के पूर्व साथी खिलाड़ी शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के मौके पर इकट्ठा हुए। यह एक भावुक पल बन गया जब रुबेल अपने छोटे बेटे के साथ मैदान के बीच में आए। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि संन्यास की घोषणा के बाद उन्हें बीसीबी से किसी तरह की पहचान मिली, जो दुनिया के इस हिस्से में बहुत आम बात नहीं है। इतिहास को देखते हुए, यह काफी हैरानी की बात थी कि बीसीबी ने घोषणा की कि वे रुबेल को सम्मानित करेंगे। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आखिरी बार 2021 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बंगलादेश का प्रतिनिधित्व किया था और पिछले हफ्ते, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी।

Next Post

बंगलादेश की महिला टीम ने वनडे मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हराया

Mon Apr 20 , 2026
राजशाही, 20 अप्रैल (वार्ता) शर्मिन अख्तर (86) और शोभना मोस्तारी (रिटायर हर्ट, एक विकेट और 41 रन) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बंगलादेश की महिला टीम ने सोमवार को पहले एकदिवसीय मुकबाले में श्रीलंका की टीम को नौ गेंदें शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ बंगलादेश […]

You May Like