विंडहोक, साउथ अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में नामीबिया को 99 रन से हराया। डेब्यू मैच में जॉर्डन हरमन ने 150 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।
साउथ अफ्रीका ने बुधवार को बारिश से प्रभावित पहले वनडे मुकाबले में नामीबिया को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 99 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 348 रन बनाए। टीम ने 27 रन के स्कोर पर कॉनर एस्टरहुइजेन का विकेट गंवा दिया था।
जॉर्डन और टोनी की शानदार साझेदारी
अपना पहला वनडे खेल रहे जॉर्डन हरमन ने टोनी डी जोरजी के साथ शानदार साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 166 गेंदों में 190 रन जोड़े। डी जोरजी 84 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए।
हरमन ने इसके बाद भी तेज बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने देवाल्ड ब्रेविस के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। हरमन 126 गेंदों में 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 150 रन बनाकर आउट हुए।
खास सूची में दर्ज किया नाम
इस पारी के साथ हरमन वनडे डेब्यू में 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मैथ्यू ब्रीत्जके के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए। ब्रीत्जके ने 10 फरवरी 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे में 150 रन बनाए थे।
साउथ अफ्रीका ने 292 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 39 रन बनाए और जेसन स्मिथ के साथ छठे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर टीम को 300 के पार पहुंचाया। नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 4 विकेट लिए, जबकि जेजे स्मिट और गेरहार्ड इरास्मस को 1-1 विकेट मिला।
बारिश से रुका खेल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया ने मलन क्रूगर और अलेक्जेंडर वोल्शेंक के बीच 51 रन की साझेदारी के साथ शुरुआत की। वोल्शेंक 60 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नामीबिया ने 68 रन तक 3 विकेट गंवा दिए।
21.3 ओवर के बाद नामीबिया का स्कोर 3 विकेट पर 76 रन था, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। ओवर कम किए गए और नामीबिया को 38 ओवर में 301 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया।
