हटा के भटिया गांव से गुम 4 वर्षीय मासूम की पुलिस के तलाश दौरान शव घर के पास पानी के गड्ढे में मिला, पुलिस जांच में जुटी

दमोह: जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत भटिया गांव से लापता हुई 4 वर्षीय मासूम वैष्णवी पिता शिवम अहिरवार का शव घर के पास ही एक पानी के गड्ढे में मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार बच्ची मंगलवार शाम से लापता थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसडीओपी हटा केपी सिंह, थाना प्रभारी हटा सुधीर कुमार बेगी और पुलिस बल द्वारा शुक्रवार शाम 4 बजे से बच्ची की तलाश शुरू की गई थी।

तलाश के दौरान रात करीब 11 बजे बच्ची का शव घर के समीप स्थित पानी के गड्ढे में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Next Post

भ्रूण परीक्षण-गर्भपात: कई नए चेहरे होगे बेनकाब

Sat Aug 1 , 2026
जबलपुर: भ्रूण परीक्षण और अवैध रूप से गर्भपात कराने के मामले में जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ रहा है वैसे वैसे पुलिस को नए सुराग हाथ लग रहे है। जांच की आंच कई सोनोग्राफी केन्द्रों पर आ गई है। इसके साथ ही कुछ नए नाम भी पुलिस को मिले है। […]

You May Like