डब्ल्यूबीबीएल: स्कॉर्चर्स ने रेनेगेड्स को नौ विकेट से हराया

पर्थ, 31 अक्टूबर (वार्ता) बेथ मूनी (नाबाद 58) और सोफी डिवाइन (नाबाद 47) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने शनिवार का मेलबर्न रेनेगेड्स् को नौ विकट से हराकर महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। शनिवार रात पर्थ के वाका ग्राउंड पर, रेनेगेड्स एक समय 20 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन टीम ने वापसी करते हुए छह विकेट पर 136 रन बनाए। हालांकि, यह स्कोर स्कॉर्चर्स को जीत से रोकने के लिए काफी नहीं था, जिन्होंने 39 गेंदें शेष रहते ही आसानी से जीत हासिल कर ली। पर्थ स्कॉर्चर्स के गेंदबाजी आक्रमण के आगे रेनेगेड्स का टॉप-ऑर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया और टीम ने 14 गेंदों के भीतर ही पांच रन पर चार विकेट खो दिए। स्कॉर्चर्स के लिए तेज गेंदबाज क्लो एन्सवर्थ (22 रन देकर 2 विकेट) और पाकिस्तान की ऑलराउंडर फातिमा सना (27 रन देकर 2 विकेट) ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी की। फातिमा सना ने अपने डब्ल्यूबीबीएल डेब्यू में ही सबको प्रभावित किया।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज (7), ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स (1) और कर्टनी वेब (6) आठ गेंदों के अंतराल में ही आउट हो गईं। इसके बाद लेग स्पिनर अलाना किंग ने अपनी पहली ही गेंद पर टेस फ्लिंटॉफ (2) को पवेलियन भेज दिया। जॉर्जिया वेयरहम (62) और विकेटकीपर निकोल फाल्टम (48) ने टीम को बड़ी शर्मिंदगी से बचाया। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की, जो इस क्लब के लिए एक रिकॉर्ड है। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉर्चर्स ने शुरुआत में ही केटी मैक (9) का विकेट गंवा दिया, लेकिन कप्तान बेथ मूनी (नाबाद 58) और पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन ( नाबाद 47) ने बिना किसी परेशानी के पारी को आगे बढ़ाया। अंत में सोफी डिवाइन ने वेयरहम की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई।

.....

Next Post

बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे थे, हादसे में तीनों की मौत

Sat Oct 31 , 2026
सारंगपुर। शहर से 10 किमी दूर ग्राम गोदना के पास सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर शनिवार दोपहर पिकअप की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान सीहोर जिले के तहसील आष्टा की इंद्र कॉलोनी निवासी अजित पंवार, उनकी पत्नी पूजा और दो साल के […]

You May Like