बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे थे, हादसे में तीनों की मौत

सारंगपुर। शहर से 10 किमी दूर ग्राम गोदना के पास सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर शनिवार दोपहर पिकअप की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान सीहोर जिले के तहसील आष्टा की इंद्र कॉलोनी निवासी अजित पंवार, उनकी पत्नी पूजा और दो साल के बेटे शिवांशु के रूप में हुई है. परिवार बेटे के जन्मदिन पर मंदिर जा रहा था. हादसा दोपहर करीब 12.30 बजे गोदना गांव के पास हुआ. घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ लिया.

सलसलाई थाना प्रभारी के मुताबिक, गोदना गांव के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया. अजित ने ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी.

ग्रामीणों ने कपड़ों से ढंके शव

हादसे के बाद तीनों के शव सडक़ पर पड़े थे. यह देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शवों को कपड़ों से ढंक दिया और पुलिस को सूचना दी. आसपास के ग्रामीणों के साथ खेतों में काम कर रहे मजदूर भी घटनास्थल पर पहुंच गए. शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा की गईं, जिससे पहचान हुई. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजन को सूचना दी. पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार के पास हेलमेट होने की जानकारी मिली है. हालांकि, हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहना था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से आष्टा की इंद्र कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है.

Next Post

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरीं, भारतीय टीम में वापसी के लिए तैयार

Sat Oct 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (वार्ता) स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया है कि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर चुकी हैं और अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वापसी के करीब हैं। जेमिमा रोड्रिग्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा, “हैमस्ट्रिंग अब पूरी तरह ठीक है। 3 […]

You May Like