यूडीएफ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अव्यवस्था के चलते 30 लोग अस्पताल में भर्ती

तिरुवनंतपुरम 19 मई (वार्ता) केरल में तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में सोमवार को आयोजित संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चो (यूडीएफ) सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अत्यधिक भीड़ एवं अव्यवस्था के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी एवं 30 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।

रिपोर्टो के अनुसार उमस भरी गर्मी, धक्का-मुक्की और अव्यवस्था के चलते लगभग 30 लोगों को सांस लेने में तकलीफ और पानी की कमी (हाइड्रेशन) की शिकायत पर एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार्यक्रम स्थल के आसपास कई जगहों पर आपातकालीन चिकित्सा टीमें तैनात की गई थीं, लोगों की भारी भीड़ और हवा आने-जाने व चलने-फिरने की पर्याप्त जगह न होने के कारण कई लोग कथित तौर पर बेहोश हो गए थे।

कई लोगों ने शिकायत की कि कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में जमा हुई भारी भीड़ के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई थी। हालांकि कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन कई जगहों पर स्थिति को प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थिति को “लगभग भगदड़ जैसी” बताया; खासकर प्रवेश द्वारों और बैरिकेड वाले क्षेत्रों के पास, जहाँ हजारों लोगों ने एक साथ प्रवेश करने की कोशिश की, जबकि कार्यक्रम स्थल की क्षमता पहले ही पूरी हो चुकी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, समारोह देखने के लिए 60,000 से ज़्यादा लोग कार्यक्रम स्थल और आस-पास के इलाकों में पहुंचे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। बिना पास के भी हज़ारों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पूरे केरल से शहर में पहुंचे, जिसके चलते स्टेडियम परिसर के अंदर और बाहर, दोनों जगह भारी भीड़ हो गई।

 

Next Post

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला

Tue May 19 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन