![]()
बंडा। कृषि उपज मंडी में बुधवार को तेज बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, हो गई,वही दो अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 5 बजे हम्माली का कार्य करने वाले अंगद पिता जुझारु सिंह लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11 हाथ पैर धो कर घर जाने तो तैयार थे। उसी दौरान तेज बारिश में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली अंगत के ऊपर गिरी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसके साथ ही चल रहे जय कुमार अहिरवार वार्ड क्रमांक 6 एवं आकाश घायल हो गए जिन्हें बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
