टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर भागे तीन बदमाश कोटा से गिरफ्तार

कोटा, 19 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर भागे तीन बदमाशों को राजस्थान में कोटा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

कोटा शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि इस मामले के तीनों मुख्य आरोपियों को कोटा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़। उन्होंने बताया कि सुबह मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस से सूचना मिली थी कि तीनों आरोपियों के एक ट्रेन में होने की संभावना है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुए केवल 15-20 मिनट में इन बदमाशों को दबोच लिया।

उन्होंने बताया कि कोटा शहर पुलिस, एजीटीएफ एवं रेलवे पुलिस की टीमों के सहयोग से इन आरोपियों को पकड़ा गया। इसके लिए उन्होंने इन टीमों की सराहना भी की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में हरियाणा के सोनीपत में ईदगाह कॉलोनी निवासी रेहान उर्फ सुक्का (18) एवं बिहार में बेगूसराय का पिपराई निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन (22) हाल निवासी अंधेरी वेस्ट, मुम्बई तथा एक नाबालिग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुंबई पुलिस की टीम कोटा आ चुकी हैं और तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

इन बदमाशों के पकड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से फोन पर बात की और उनकी हौसला अफजाई की।

Next Post

तमिलनाडु मुख्यमंत्री ने की मदुरंतकम, धारापुरम के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा

Mon Oct 19 , 2026
चेन्नई, 19 अक्टूबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा उपचुनावों में जीत से उत्साहित होकर सोमवार को मदुरांतकम और धारापुरम के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। चेंगलपट्टू जिले के मदुरांतकम और तिरुप्पुर जिले के धारापुरम के लिए घोषित विकास परियोजनाओं […]

You May Like

Play sound