
भिण्ड। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कल 12 सितम्बर, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में प्रातः 10:30 बजे मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया जावेगा।
