पाकिस्तान की किस्मत का फैसला कोलंबो में! अगर बारिश ने धोया मैच, तो बिना खेले ही वर्ल्ड कप से बाहर होगा PAK

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मैच में बारिश होने पर पाकिस्तान बिना खेले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो सकता है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरेंगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की नजरें भी इस मुकाबले और खासतौर पर मौसम पर टिकी हुई हैं। इस मैच का नतीजा सेमीफाइनल की तस्वीर साफ करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला
न्यूजीलैंड टीम के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं है। सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी जीत के साथ अगले दौर में जगह मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पाकिस्तान की उम्मीदें मौसम पर टिकीं
इस मुकाबले पर पाकिस्तान की टीम खास नजर बनाए हुए है। अगर कोलंबो में बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान बिना खेले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो सकता है। ऐसे में पाकिस्तानी फैंस और टीम दोनों की नजरें मौसम अपडेट पर बनी हुई हैं।

जानिए 27 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
मौसम रिपोर्ट के अनुसार 27 फरवरी को कोलंबो में बारिश की संभावना काफी कम बताई गई है। ACCUWeather की रिपोर्ट के मुताबिक शाम के समय तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ह्यूमिडिटी लगभग 75 प्रतिशत रह सकती है, जबकि हवा की रफ्तार करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। मौजूदा पूर्वानुमान को देखते हुए पूरे मैच के होने की संभावना ज्यादा नजर आ रही है, जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें भी बनी रहेंगी।

मैच के नतीजे से बदलेगा सेमीफाइनल समीकरण
अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है, तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों को एक-एक अंक मिलेंगे और दोनों टीमों की सेमीफाइनल में एंट्री पक्की हो जाएगी। ऐसे में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं अगर मैच खेला जाता है, तो पाकिस्तान इंग्लैंड की जीत की दुआ करेगा। इंग्लैंड के जीतने पर पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रहेंगी, लेकिन न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही पाकिस्तान का सफर समाप्त हो जाएगा।

यहां पर देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड टीम: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, रेहान अहमद।

न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉन्वे।

Next Post

मंडरायल में हुए कार्यो एवं महवा क्षेत्र में पुराने सीसीटीवी कैमरे खरीदने की होगी एसीबी जांच-किरोड़ी

Fri Feb 27 , 2026
जयपुर, 27 फरवरी (वार्ता) राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने करौली जिले के मंडरायल में 28 करोड़ रुपए का भुगतान कर केवल दो करोड़ के कार्य होने तथा दौसा जिले की महवा विधानसभा क्षेत्र में 38 लाख रुपए का भुगतान कर पुराने सीसीटीवी कैमरे खरीदने और […]

You May Like