चेन्नई ओपन: श्रीवल्ली भामिदीप्ति और दीया रमेश को क्वालीफाइंग राउंड के लिए मिले वाइल्डकार्ड

चेन्नई, 29 अक्टूबर (वार्ता) डब्ल्यूटीए 250 चेन्नई ओपन के आयोजकों ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत की श्रीवल्ली भामिदीप्ति और तमिलनाडु की उभरती हुई युवा खिलाड़ी दीया रमेश को क्वालीफाइंग राउंड के लिए वाइल्डकार्ड दिए गए हैं। श्रीवल्ली पीठ की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रही हैं। पिछले साल वह मेन ड्रॉ के दूसरे राउंड तक पहुंची थीं, जबकि वर्तमान में 640वीं रैंकिंग वाली दिया रमेश ने पिछले एक साल में काफी अनुभव हासिल किया है और एक खिलाड़ी के तौर पर उनमें काफी सुधार आया है।
क्वालीफाइंग राउंड में टेनिस का स्तर काफी ऊंचा रहने वाला है, क्योंकि इसमें चेक गणराज्य की प्रतिभाशाली खिलाड़ी लिंडा फ्रुहविर्टोवा (जो 2022 चेन्नई ओपन की विजेता थीं) और ऑस्ट्रेलिया की स्टॉर्म हंटर (जो पिछले संस्करण में युगल फाइनलिस्ट थीं) जैसे खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

इनके अलावा, फ्रांस की एल्सा जैकमोट (जो कुछ महीने पहले दुनिया में 53वीं रैंकिंग तक पहुंच चुकी थीं) और रूस की एरिका एंड्रीवा (जो पहले 65वीं रैंकिंग पर थीं) भी इस प्रतियोगिता में शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट में कुल 26 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। क्वालीफाइंग राउंड इस सप्ताहांत खेले जाएंगे और 32 खिलाड़ियों वाला मेन ड्रॉ सोमवार से शुरू होगा। 16 जोड़ियों वाली युगल स्पर्धा मंगलवार से शुरू होने की संभावना है।

.....

Next Post

वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों के डोजियर फॉर्म भरवाए

Thu Oct 29 , 2026
इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र में वाहनों में तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने वाले सूचीबद्ध बदमाशों को पुलिस ने थाने बुलाकर उनके डोजियर फॉर्म भरवाए. इस दौरान उनके वर्तमान निवास, व्यवसाय और दैनिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई. थाना प्रभारी ने बदमाशों और उनके परिजनों को चेतावनी दी कि दोबारा अपराध में […]

You May Like