वेलेंटाइन डे पर राजधानी के पार्कों में सख्ती, बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं तैनात

भोपाल: राजधानी में वेलेंटाइन डे के अवसर पर आज शहर के कई सार्वजनिक पार्कों और प्रमुख घूमने-फिरने वाले स्थलों के आसपास बजरंग दल के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। संगठन के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निगरानी रखी और इस दिन को भारतीय सनातन परंपराओं के विपरीत बताते हुए विरोध दर्ज कराया।सुबह से ही बड़े पार्कों, झील किनारे और युवाओं के लोकप्रिय ठिकानों पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी गई। कुछ स्थानों पर उन्होंने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की बात कही। संगठन का कहना है कि पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से भारतीय परंपराओं पर असर पड़ रहा है, इसलिए वे जागरूकता के उद्देश्य से यह कदम उठाते हैं।

इधर, किसी भी संभावित विवाद या अव्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस भी सतर्क रही। प्रमुख इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। स्थिति सामान्य रही, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की नोकझोंक की सूचनाएं भी सामने आईं, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस ने शांत कराया।

Next Post

रोको-टोको हेलमेट अभियान: रॉन्ग साइड चलने वालों पर सख्त चालानी कार्रवाई

Sat Feb 14 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को रोको-टोको हेलमेट अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की गई। शहर के […]

You May Like