
जबलपुर। शहर के चार थानों में दर्ज अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने ईनाम घोषित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रांझी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास में फरार अजय उर्फ कोटी पटेल, जगदीश पटेल, जसवंत उर्फ यशवंत पटेलतीनों निवासी पुराना शोभापुर रांझी एवं तिलवारा थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में सुमित उर्फ गौरव पटेल निवासी फूलवाडी गढा की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है। इसी प्रकार रांझी थाने में दर्ज अपराध में रितिक उर्फ निंजा हाथीठेल निवासी इंद्रा नगर एवं अधारताल थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में खाण्डव बेनिया निवासी टैलागढ थाना टिटलागढ बलांगिर पर तीन-तीन हजार, कोतवाली थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में फरार नरेन्द्र ंिसह पटेल निवासी नरसिंहपुर, कोतवाली थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में मिनहाज अहमद निवासी छिकती मुबारकपुर आजमगढ एवं सूर्यकांत बनिया पिता अक्षय बनिया 20 वर्ष निवासी गोढगॉव भटली जिला बरगढ पर पांच-पांच हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया हैं।
