इंदौर. महाराणा प्रताप चौक पर इस बार गणेश उत्सव में गणेश जी को थीम पर आकर्षक और अलग डिजाइन में विराजित किया गया है. यहां स्थापित गणेश जी को ‘महाराणा प्रताप चौक के राजा’ नाम दिया गया है। पंडाल का डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि यहां भक्तों के लिए विश लिस्ट भी रखी गई है, जिसमें श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिखकर गणेश जी के चरणों में अपनी इच्छा व्यक्त कर रहे हैं.
पंडाल में आने वाले युवाओं के बीच भी यह थीम चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां पहुंचे विवेक, मोहन और सोनू ने बताया कि ‘यहां का माहौल एक नंबर है, अब लग रहा है कि इंदौर शहर में हमारे जैसा माहौल भी है. जय श्री गणेश. युवाओं ने यह बात इसलिए कही क्योंकि वे खुद भी •ोन-जी पीढ़ी का हिस्सा हैं. आधुनिक डिजाइन, युवाओं से जुड़ी थीम और मनोकामना लिखने की व्यवस्था के कारण महाराणा प्रताप चौक के राजा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है
