थांदला : खवासा पुलिस चौकी के अंतर्गत बामनिया रोड स्थित टोड़ा फलिया में गुरुवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। घर के आंगन में खेल रही 2 वर्षीय मासूम साक्षी पिता देवानंद डामर को जहरीले सांप ने डस लिया परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर भागे, लेकिन जहर इतना तेज था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मिली जानकारी अनुसार शाम करीब 8 बजे साक्षी अपने घर के आंगन में अकेली खेल रही थी.
अचानक बच्ची जोर से चीखी मां दौड़कर पहुंची तो देखा सांप के काटने के निशान देखे और काला सांप सरकता जा रहा था पिता देवानंद और परिजन तुरंत बच्ची को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन रास्ते में ही बच्ची की हालत बिगड़ती गई अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया साक्षी की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पिता बेसुध हैं हादसे के बाद टोड़ा फलिया में शोक की लहर गांव में हर आंख नम है।
