सीहोर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने ग्राम झरखेड़ा में ‘मां की बगियाÓ का निरीक्षण किया. उन्होंने पौधरोपण, पौधों के संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था एवं बगिया के समुचित रखरखाव की स्थिति देखी और रखरखाव करने वाली दीदियों से बगिया के बारे में जानकारी ली.सीईओ श्रीमती यादव ने कहा कि ‘मां की बगियाÓ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं को फलोद्यान आधारित आजीविका से जोडऩा है. उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को मां की बगिया से जोड़ा जाए और उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जाए.
