बीबी जीरामजी योजना से ग्रामीण जीवन स्तर में होगा सुधार: राय

सीहोर। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण बीबीजी राम जी के शुभारंभ को लेकर ग्राम पाटन में कार्यक्रम आयोजित किया गया. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ग्रामीणों द्वारा लाइफ सुना गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय उपस्थित थे.

जिला स्तरीय कार्यक्रम से ग्राम पाटन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों में खुशी का माहौल बना रहा. विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्रामीणों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों के सृजन और आजीविका को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण विकसित भारत-बाबाजी राम जी अधिनियम को लाया गया है. बीबी जीरामजी योजना से अब ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों को नियमित 125 दिन से अधिक पक्का काम और मजदूरी के रूप में प्रतिदिन 327 रुपए मिलेंगे.

विधायक राय ने भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में ग्रामीण क्षेत्रों की भागीदारी पर जोर दिया. ग्रामीणों ने विधायक राय के निर्देशन में सशक्त ग्राम समृद्ध भारत विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया और ग्राम पंचायत परिसर में पर्यावरण संवर्धन का संदेश देते हुए पौधारोपण किया. विधायक राय ने उपस्थित ग्रामीणों से पौधों की उचित देखरेख करने का आग्रह भी किया.

जिला पंचायत की सीईओ सर्जना यादव, जनपद पंचायत सीइओ नामिता बघेल वकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण बीबीजी राम जी की जानकारी दी. मुख्य अतिथि विधायक राय का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा, भूपेंद्र पाटीदार, जिलामंत्री गिरीश सोलंकी, लालू बना, सांसद प्रतिनिधि मायाराम गौर, दिनेश मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, सरपंच राकेश पटेल, एलम सिंह दांगी, प्रदीप वर्मा आदि ने स्वागत किया.

 

Next Post

खजराना गणेश मंदिर में चल रहा विकास कार्य

Fri Jul 3 , 2026
इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में इन दिनों विकास कार्य तेज़ी से चल रहा है। मंदिर परिसर में खुदाई और निर्माण कार्य को देखकर कई श्रद्धालुओं के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह काम क्यों किया जा रहा है.मंदिर के बाहर वर्षों से दुकान लगाने वाले बंधु यादव […]

You May Like