स्टेडियम में दस वर्ष के लिए रेस्टोरेंट आवंटन और सड़क निर्माण को मंजूरी

ग्वालियर: शहर की अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम परिसर में निर्मित बैम्बू रेस्टोरेंट को 10 वर्ष के लिए मासिक लाइसेंस शुल्क पर आबंटन हेतु प्राप्त ऑफर को चर्चा के बाद स्वीकृति दे दी गई है।

मेयर इन काउंसिल की मीटिंग में इसके अलावा मुख्यमंत्री अधोसंरचना के चतुर्थ चरण के अंतर्गत अटल द्वार से हीरानगर तक डामरीकरण रोड निर्माण के लिए पुनः निविदा आमंत्रण के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। इसी के साथ द्वारिका नगर योजना के अंतर्गत ग्वालियर एवं पूर्व विधानसभा क्षेत्र की सात प्रमुख सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दी गई तथा बहुप्रतीक्षित केबल खरीदी मामले में गठित जांच समिति के संयोजक नाथूराम ठेकेदार द्वारा बैठक में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

Next Post

बेल्ट में तंबाकू छिपाकर ले जाते प्रहरी पकड़ाया, निलंबित

Sun Jun 7 , 2026
सतना : केंद्रीय जेल की सुरक्षा व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा झोल सामने आया है। जेल के भीतर तंबाकू ले जाने के आरोप में एक जेल प्रहरी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक ने आरोपी प्रहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित […]

You May Like