
भोपाल।मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर दो क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) का तबादला कर दिया है। यह आदेश मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, रीतेश तिवारी, जो वर्तमान में जिला परिवहन अधिकारी और सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सीहोर के पद पर कार्यरत है, उन्हें भोपाल का क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं, रमा दुबे, जो सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जबलपुर के पद पर कार्यरत है, उन्हें नरसिंहपुर का जिला परिवहन का अतिरिक्त प्रभार सौपा गाया है.
