सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ही हमारा संकल्प  

सीधी।आज सीधी खुर्द में जनता-जनार्दन की स्नेह वर्षा से सराबोर होकर प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1551.89 करोड़, ₹450 में गैस सिलेंडर रीफिल योजना के अंतर्गत 26 लाख से अधिक हितग्राही बहनों को ₹30.83 करोड़ की अनुदान राशि तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹341 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

प्रदेश की हर बहन सशक्त हो, हर बहन के हाथ में सामर्थ्य हो, वरिष्ठजनों को गरिमा एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले, प्रत्येक वर्ग का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और हम अपनी योजनाओं एवं सेवाओं के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के साथ दृढ़ता से खड़े हैं।

Next Post

DY CM शुक्ला ने रीवा शहर के पहले वाटर पार्क का किया शुभारंभ

Thu May 15 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के पहले वाटर पार्क का लोकार्पण किया. शहर के माध्यम से बीहर नदी के तट पर निर्मित ईको पार्क में वाटरपार्क के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले में रीवा के लोगों को घूमने के लिये कोई स्थान नहीं होता […]

You May Like