‘ऐल्फा’ नेटफ्लिक्स ग्लोबल टॉप 10 में #3, भारत में #1 पर ट्रेंडिंग

मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नवीनतम फिल्म और पहली फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलर ‘ऐल्फा’ ने नेटफ्लिक्स पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत यह फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारत में यह पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

शिव रवैल के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘ऐल्फा’ दो एलीट एजेंट्स की कहानी है, जो एक हाई-स्टेक्स मिशन पर निकलती हैं। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों से इसके जबरदस्त एक्शन, भव्य पैमाने और आलिया भट्ट-शर्वरी की फ्रेश पेयरिंग के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद ‘ऐल्फा’ भारत के मूवीज चार्ट में शीर्ष स्थान पर है और कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी टॉप 10 में जगह बना चुकी है। फिल्म की यह वैश्विक सफलता वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाती है। ‘ऐल्फा’ लगातार नए दर्शकों तक पहुंच बना रही है और फ्रेंचाइजी को दुनिया भर में एक व्यापक दर्शक वर्ग से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है।

.....

Next Post

स्क्रैपिंग के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाएं वाहन कंपनियां: गडकरी

Thu Sep 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 सितंबर (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन निर्माता कंपनियों से स्क्रैपिंग के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की अपील करते हुए गुरुवार को कहा कि इससे उनकी बिक्री बढ़ेगी और लागत कम होगी। श्री गडकरी ने यहां वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के […]

You May Like

मनोरंजन