रेलवे स्टेशन पर गिरे यात्री की मौत

दमोह: रेल्वे स्टेशन दमोह पर सोमवार रात्रि प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक रेल यात्री गिरकर अचेत हो गया। स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप और ईसीजी के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई जुम्मन शेख और आरक्षक धीरज यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की।मृतक की पहचान बालकिशुन पिता नाथूराम मुंडा उम्र 58 वर्ष निवासी सिविल वार्ड-6, थाना कोतवाली दमोह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे मप्र. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

Tue Sep 1 , 2026
जबलपुर: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। 31 अगस्त 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में विभिन्न हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति और स्थानांतरण पर फैसला लिया गया। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे […]

You May Like

मनोरंजन