महाराणा प्रताप जयंती पर दमोह में निकली विशाल वाहन रैली

दमोह: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आज दोपहर महाराणा चौक स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी के साथ क्षत्रिय राजपूत करणी सेना के द्वारा दोपहर करीब 12 बजे शहर में विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अस्पताल चौराहा पहुंची।

वाहन रैली में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री लखन पटेल शामिल हुए। उन्होंने वाहन रैली का स्वागत कर उसमें सवार होकर सहभागिता की। इस दौरान युवाओं द्वारा मंत्री पटेल का फूल-माला से स्वागत-सत्कार किया गया। मंत्री लखन पटेल ने महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं का उत्साहवर्धन किया और महाराणा प्रताप के शौर्य एवं त्याग को याद किया।

Next Post

भीड़ ने डॉक्टर को घर से घसीट कर पीट-पीट कर मार डाला

Wed Jun 17 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र से सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी क्लिनिक संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कुछ लोगों ने पहले डॉक्टर और उनके परिवार के साथ मारपीट की और बाद में उन्हें घर से घसीटकर बाहर ले […]

You May Like