टैक्स जमा नहीं करने पर गोदाम सील


इंदौर:आज प्रशासन ने शहर प्रतिष्ठित रुक्मणि मोटर्स को टैक्स जमा नहीं करने पर सील करने की कारवाई की. प्रशासन ने उक्त कारवाई डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने के कारण की है.
प्रशासन द्वारा जिले में राजस्व वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत आज अनुविभागीय अधिकारी कनाडिया के निर्देश पर तहसील कनाडिया में डायवर्शन टैक्स की बकाया राशि वसूलने की कार्रवाई की गई.

शहर के ऑटो मोबाइल सेक्टर में प्रतिष्ठित रुक्मणि मोटर्स द्वारा डायवर्शन टैक्स के करीब 6 लाख रुपए जमा करने का कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन डायवर्शन टैक्स जमा नहीं किया गया. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रुक्मणि मोटर के गोदाम को सील कर दिया. उक्त कार्रवाई तहसीलदार संगीता गोलिया, नायब तहसीलदार पूजा नागवंशी, राजस्व निरीक्षक विशाल शर्मा, तेजसिंह तथा पटवारी योगेश भार्गव और पुष्पेंद्र जादौन मौजूद थे.

Next Post

वानखेड़े में गूंजा ‘चक दे इंडिया’, भारत चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, लेकिन फैंस का दिल जीत गए बेथल

Fri Mar 6 , 2026
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर चौथी बार फाइनल में जगह बना ली। मैच आखिरी ओवर तक बेहद रोमांचक रहा। गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया टी20 वर्ल्ड […]

You May Like

Play sound