पीएससी में चयनित कु. सुरभि को एसपी ने किया सम्मानित 

जबलपुर। एमपी पीएससी में चयनित होने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान बागरी की उपस्थिति में कु. सुरभि सुरकेल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुये जबलपुर पुलिस एवं मध्य प्रदेश पुलिस की ओर से शुभकामना दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने आपको इस महत्वपूर्ण उपलब्धि तक पहुंचाया है। यह सफलता आपके एवं आपके परिवार के अटूट समर्पण और अथक प्रयास का परिणाम है। उल्लेखनीय है कि एम.पी.पी.एस.सी. 2024 परीक्षा के अंतिम परिणाम में जबलपुर निवासी कु. सुरभि सुरकेल ने 33वॉ रैंक प्राप्त करते हुये सहायक संचालक (वित्त विभाग) का पद प्राप्त किया है। कु. सुरभि के पिता विनोद सुरकेल थाना हनुमानताल में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

Next Post

अगस्त में आधे से भी कम रह गया सोने-चांदी का आयात

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) देश का सोना आयात इस साल अगस्त में 543.93 करोड़ डॉलर रहा जो पिछले साल अगस्त के मुकाबले 56.67 प्रतिशत कम है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीने में अप्रैल […]

You May Like