सीहोर। पिता के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने आ रही छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई. मोगराराम जोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा को गंभीर चोट लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया है. पिता जिला चिकित्सालय में भर्ती है.
मंडी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भैरूंदा थाना क्षेत्र के ग्राम हमीदगंज निवासी देवकरण की 16 वर्षीय बेटी डोली शनिवार की सुबह परीक्षा देने अपने पिता देवकरण के साथ बाइक से सीहोर आ रही थी. तभी मोगराराम जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी. जिससे देवकरण और बेटी डोली गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने भोपाल रेफर कर दिया. घायल देवकरण का जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.
