कटोराताल पर लगेगा वीर सावरकर मेला, रजिस्ट्रेशन आज़ से, दायित्व सौंपे जाएंगे

ग्वालियर:वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर 27 एवं 28 मई को दो दिवसीय वीर सावरकर मेला रजत जयंती समारोह के रूप में वीर सावरकर सरोवर मार्ग पर लगाया जाएगा। इसके दायित्व आज बैठक में सौंपे जाएंगे। वीर सावरकर मेला में निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस वेशभूषा, महिला कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, बाल स्केटिंग दौड़ सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

19 मई को नाथूराम गोडसे जयंती चल समारोह एवं वीर सावरकर मेला की आगामी तैयारियां के लिए आज 8 मई को सायं 5-30 बजे हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई है। वीर सावरकर मेला निशुल्क रजिस्ट्रेशन समारोह का शुभारंभ हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता लोकेश शर्मा करेंगे। सभी सावरकर भक्तों से भाग लेने की अपील की गई है।

Next Post

रुई मशीन में लगी आग से दुकान जलकर खाक

Fri May 8 , 2026
सारंगपुर:नगर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान के पास रुई मशीन में भीषण आग लग गई. घटना में मशीन चालक जुल्फिकार मंसूरी झुलस गए और दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.दुकान संचालक इमरान मंसूरी ने बताया कि […]

You May Like