रुई मशीन में लगी आग से दुकान जलकर खाक

सारंगपुर:नगर के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान के पास रुई मशीन में भीषण आग लग गई. घटना में मशीन चालक जुल्फिकार मंसूरी झुलस गए और दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.दुकान संचालक इमरान मंसूरी ने बताया कि रुई मशीन का संचालन सामान्य रूप से किया जा रहा था. इसी दौरान मशीन में एक कंकर आने से चिंगारी निकली, जिसने तुरंत रुई को अपनी चपेट में ले लिया. रुई अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान में फैल गई.
दुकानदार के अनुसार, कुल 3.50 लाख का नुकसान – आग की चपेट में आने से मशीन चालक जुल्फिकार मंसूरी झुलस गए. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया. जुल्फिकारमंसूरी का इलाज अस्पताल में जारी है.घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. स्थानीय लोगों ने पानी और अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
हालांकि, तब तक दुकान में रखी रुई, मशीन और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी. दुकानदार के अनुसार, लगभग 3.50 लाख रुपए मूल्य की रुई, रजाई, गादी और बिस्तर जल गए.
दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था. आग लगने के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. नुकसान का सही आकलन अभी किया जा रहा है

Next Post

पेड़ पर लटका मिला रीवा निवासी कांस्टेबल हनी सिंह का शव

Fri May 8 , 2026
खंडवा: शहर के किशोर कुमार क्षेत्र स्थित बालाजी धाम के सामने रहने वाले रीवा निवासी कांस्टेबल हनी सिंह का शव पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि हनी सिंह मंगलवार को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा।घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी […]

You May Like