डोल ग्यारस पर नगर में निकले भव्य डोल

बुधनी। नगर में डोल ग्यारस पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया.प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में शाम को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर भगवान को आकर्षक देव-विमान और सुसज्जित डोल में विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया.

डोल यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे.. नगरवासियों ने डोल में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और आशीर्वाद लिया. डोल ग्यारस के अवसर पर महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिनभर व्रत रखा. शाम को डोल निकलने पर महिलाओं ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. डोल यात्रा में स्थानीय अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

 

Next Post

अनावश्यक लंबित न रखें ऋण प्रकरण, शीघ्र उपलब्ध कराएं

Wed Sep 23 , 2026
सीहोर। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने बैंकवार, विभागवार एवं योजनावार प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि ऋण प्रकरण बैंकों में अनावश्यक रूप से लंबित न […]

You May Like