
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्य परिषद के सदस्य एवं दिल्ली विधानसभा के पांच बार के पूर्व विधायक, दो बार के पूर्व सांसद रमेश बिधुडी एवं आगरा फतेहाबाद के पूर्व विधायक एंव पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार राम सकल सिंह गुर्जर आज ग्वालियर प्रवास के दौरान उप नगर मुरार स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामबरन सिंह गुर्जर के निवास सी पी कॉलोनी मुरार पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीओ ने उनका स्वागत कर अभिनंदन किया।
पूर्व सांसद बिधुडी एंव पूर्व मंत्री गुर्जर का शॉल, श्रीफल एवं गंमछा पहनाकर, भगवान बांकेबिहारी की मुर्ति भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य अशोक जैन, प्रो. मनोज सिंह गुर्जर, समाज सेवी दीवान सिंह गुर्जर, राघवेंद्र सिंह गुर्जर (कोटे की साराये ) भारतीय जनता पार्टी जिला ( पिछड़ा वर्ग मोर्चा ) ग्वालियर ग्रामीण के मंत्री शिव सिंह बघेल , भारतीय जनता युवा मोर्चा भगत सिंह मंडल के कोषाध्यक्ष सनी दंडोतिया मौजूद थे ।
पूर्व सांसद रमेश बिधुडी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में पिछड़े वर्ग साहित सर्व हारा वर्ग का विकास करने में तत्परता से कार्य करते हुऐ न्याय करने का प्रयास किया है. महिलाओं को उनका हक दिलाने में बहुत कल्याणकारी कार्य किए हैं. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कल्पना के अनुरूप संपूर्ण भारतवर्ष में अंतिम छोर के व्यक्ति तक एवं कमजोर परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को पूरा करने का प्रयास किया है. उन्होंने सन 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में सघंन जनसंपर्क कर छोटी बड़ी चुनावी सभाये की। उन्होंने ग्वालियर के कार्यकर्ताओ की इस बात के लिए प्रशंसा की कि वह जो कहता है वह करता है। उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर के पक्ष में ग्रामीण एवं शहर में एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव में कार्य करते हुए विजय बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई ।
*दतिया में मां पीतांबरा माई के दर्शन किए*
मुरार आगमन से पूर्व रमेश बिधुडी, राम सकल सिंह गुर्जर आज प्रातः काल ग्वालियर से सड़क मार्ग से दतिया पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से मां पीतांबरा माई की पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिए। उन्होंने माता रानी से देश में खुशहाली की कामना की ।
